Form cover
Page 1 of 3

इस बार बेंगलुरु!

🗓️ 28–29 नवंबर, 2026
📍फ़्रीडम पार्क, बेंगलुरु

जस्टिसमेकर्स मेला, 2026 के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपका स्वागत है!

बेंगलुरु एक ऐसा शहर है जहाँ नए विचार, तकनीक, रचनात्मकता और समाज के लिए कुछ बेहतर करने की सोच साथ-साथ आगे बढ़ती है। इस साल हम आपको तीन खास विषयों पर साथ मिलकर सोचने और बातचीत करने के लिए आमंत्रित करते हैं— कोर्ट्स ऑफ द पीपलकोर्ट्स ऑफ द लिविंग, और फ्री टू थ्राइव। आइए मिलकर ऐसे न्याय तंत्र की कल्पना करें, जिसमें लोगों की ज़्यादा भागीदारी हो, जो हमारे आसपास की दुनिया से गहराई से जुड़ा हो, और जो हर व्यक्ति को आगे बढ़ने और अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचने का मौका दे। फ्रीडम पार्क में दो दिनों तक देशभर से आए नए विचारों पर काम करने वाले लोग, कलाकार, सामुदायिक नेता, तकनीक के क्षेत्र से जुड़े लोग, छात्र और बदलाव लाने वाले लोग एक साथ जुटेंगे। हम कहानियाँ साझा करेंगे, नए रिश्ते बनाएँगे और मिलकर न्याय के नए रास्तों और नई संभावनाओं पर काम करेंगे।

इस फ़ॉर्म में बुनियादी जानकारी भरने के बाद, आप पास बुक करने के अगले चरण पर जा सकते हैं। वहाँ तीन तरह के पास उपलब्ध हैं।:
1. सहयोगी पास [₹1,500/-]: मानक पास, जो पूरे 2-दिवसीय मेले के अनुभव को शामिल करता है।
2. सहयोगी पास [₹3,000/-]: मानक पास, जो पूरे 2-दिवसीय मेले के अनुभव को शामिल करता है।
3. मुफ़्त पास: मानक मेला पास, जो पूरे 2-दिवसीय मेले के अनुभव को शामिल करता है।

*नोट: इस साल हमने मेला सभी के लिए मुफ़्त रखा है, क्योंकि हमारा मानना है कि इस आयोजन में शामिल होने की राह में जितनी कम रुकावटें हों, उतना बेहतर है।

अगर आप सक्षम हैं, तो हम आपसे सहयोगी पास चुनने का अनुरोध करते हैं। आपका योगदान उन प्रतिभागियों को यात्रा और ठहरने में मदद देने में इस्तेमाल होता है, जो शायद इसके बिना बैंगलोर नहीं आ पाते। इस तरह आप मेले को और सुलभ, विविध, और पूरे समुदाय का सही प्रतिनिधि बनाने में मदद करते हैं।